:
Breaking News

Hamirpur UP -: मासूम की मौत पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर- 
                      ट्रैक्टर चालक ने दो वर्षीय मासूम को रौंदते हुए मौत के घाट उतार दिया, जिसपर पुलिस ने पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव निवासी सोहनलाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय मुरलिया ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की गुरुवार को दोपहर उसकी दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी घर के बाहर खेल रही थी तभी सुरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिसमें सवार चालक बबलू यादव ने उसकी पुत्री को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसपर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बबलू यादव निवासी टिकरी बुजुर्ग के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281, 181(1) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।


 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *