Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: जिलाधिकारी ने बैठक कर उद्योगों के इन्वेस्टर्स की समस्याएं जानीं
- Mohammad Amir
- 08 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
उद्योग विभाग के अंतर्गत मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग/ एमओयू के संबंध में इन्वेस्टर्स के साथ जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के इन्वेस्टर्स से बातचीत की तथा उनको प्रोजेक्ट के संबंध में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनपद के इन्वेस्टर्स को हर संभव मदद कर जनपद में अधिक से अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया जाए । कहा कि जनपद में ग्रीन एनर्जी के विकास के संबंध में अच्छा स्कोप है तथा यहां पर पर्याप्त मात्रा में भूमि भी उपलब्ध है अतः ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट हेतु एनटीपीसी, ओएनजीसी आदि से पत्राचार किया जाए । जनपद के इन्वेस्टर द्वारा अपने संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट/ डीपीआर उपलब्ध कराया जाए।
जनपद के स्कूलों को गोद लेकर उन्हें मॉडल के रूप में विकसित किया जाए व स्कूलों को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाए । जनपद में स्थापित विभिन्न प्रोजेक्ट में चोरी आदि की घटनाओं की जानकारी पर जिलाधिकारी ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
इस मौके पर जीएमडीआईसी रवि वर्मा, परियोजना अधिकारी नेडा, पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ चित्रगुप्त, इन्वेस्टर्स तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







