Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण में दो ग्राम पंचायतों में पाई गईं अनियमितताएँ
- Mohammad Amir
- 08 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
सुमेरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सुरौली बुजुर्ग मे जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निरक्षण किया गया जिसमे ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियो के नाम नही लिखे गये हैं।साथ ही ग्राम पंचायत मे तैनात पंचायत सहयक द्वारा बताया गया कि माह अक्टूबर 2024 तक कुल 101 सी० एस० सी ० सेवाओ का आवेदन किया गया है । पंचायत सहायक द्वारा प्रति सेवा ली जाने वाली फीस 30 पंचायत ओ० एस० आर के खाते मे अभी तक जमा नही की गयी है । जिसमे सचिव को निर्देशित किया कि उक्त फीस ग्राम पंचायत के खाते मे जमा कराते हुए बैंक स्टेटमेंट एव कैश बुक की छाया प्रति तत्काल कार्यालय मे प्रेषित करे।
इसी प्रकार से ग्राम पंचायत पचखुरा बुजुर्ग मे ग्राम पंचायत सचिवालय मे निर्मित मीटिंग हाल की छत में दरार आ गई है ,जिसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम सभा की बैठको एव मुनादी आदी के मध्यम से पंचायत सचिवालय मे दी जाने वाली सी एस सी की जानकारी जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश सचिव को दिये। ग्राम पंचायत पचखुरा बुजुर्ग मे वितीय वर्ष 2023 - 24 मे ओ० डी० एफ प्लस हेतु चयनित किया गया था लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा बनवाया गया आर आर सी भी संचलित नही मिला , जिसे सम्बंधित सचिव द्वारा 03 दिन के अंदर संचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







