Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
- Mohammad Amir
- 08 Nov, 2024
मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
स्कूल की प्रधान अध्यापिका के स्थांतरण न होने से मामला और गरमाया
छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ महिलाओं- पुरुषों ने तहसील गेट के सामने लगाया जाम
मौदहा विकास खंड के गांव सिजनौडा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या नेहा गुप्ता को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद भी न हटाए जाने पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। उक्त मांग के बाद प्रधानाध्यापिका ने एक ग्रामीण सहित शिक्षामित्र पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था जिसके बाद ग्रामीणों में उबाल आ गया और सैकड़ों की संख्या में मासूम बच्चो सहित महिलायें मौदहा तहसील गेट पहुँची और नारे बाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने 48 घंटे में कार्यवाही न होने पर जिले में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि विकास खंड मौदहा के सिजनौडा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात नेहा गुप्ता पर शिक्षण कार्य को सही ठंग से न करने व मिडडे मिल के भोजन में अनिमितताओं की शिकायत व अभिभावकों से अभद्र व्यवहार करने के ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाए गए थे ,जुडको लेकर ग्रामीणों ने उनका स्थानान्तरण अन्यत्र करने का उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था।ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद उक्त अध्यापिका ने अधिकारियों की सह पर ग्रामीणों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी थी और उसी के बाद 3 नवंबर20 24 को प्रधानाध्यापिका द्वारा गांव के हरिओम साहनी व शिक्षामित्र शांति देवी सहित आठ अज्ञात लोगों पर शिक्षण कार्य मे बाधा व विद्यालय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करने जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया जिसकी भनक लगने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की तादाद में मौदहा तहसील पहुंच मुख्य मार्ग में छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ महिला पुरुषों के साथ सड़क में बैठकर जाम लगाते हुए प्रधान अध्यापका व शिक्षा विभाग के खिलाफ , पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जम के नारेबाजी की। ग्रामीण अभिभावकों ने कहा की राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने ग्रामीणों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। जिससे नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने तहसील के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।लगभग आधा घंटा सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश चंद्रा ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सैकड़ो ग्रामीणों ने चेतावनी दी है अगर 48 घंटे के अंदर ग्रामीणों पर लगाए गए मुकदमे वापस नही लिए गए और नेहा गुप्ता का ट्रांसफर नही किया गया तो जिले में बड़ा आंदोलन होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







