Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: पत्रकारों को निर्वस्त्र कर पीटने वाले दो और आरोपी गए जेल
- Mohammad Amir
- 08 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
बीते 27 अक्टूबर की रात सरीला कस्बे के दो पत्रकारों को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर मारपीट करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बता दें कि बीते 27 अक्टूबर की रात सरीला अध्यक्ष पवन अनुरागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार सरीला निवासी अमित द्विवेदी और खेड़ा शिलाजीत निवासी शैलेंद्र मिश्रा को अमानवीय यातनाएं देकर पीटा था। इस घटना के बाद दोनों युवकों को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला के तूल पकडने पर पुलिस को आनन फानन चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा उसके बाद जब जनपद के पत्रकारों ने एक जुट होकर आंदोलन कियस तो बीते बुधवार को भाजपा पार्टी ने सरीला चेयरमैन पवन अनुरागी को पार्टी से निष्कासित कर दिया ,उसके बाद जरिया प्रभारी निरीक्षक भारत कुमार ने आरोपी चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया था।जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी।इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी चेयरमैन को भी दो अन्य वांछित अभियुक्तों गंगा प्रसाद पुत्र स्व.लालजी यादव,आकाश अनुरागी पुत्र स्व.अनिल अनुरागी के साथ विधिक कार्यवाही करते हुए धारा 133,352,140(4), 61(2),191(2),115(2),127(2),351(2) बीएनएस के तहत न्यायालय भेजा गया ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







