:
Breaking News

Hamirpur UP -:पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                       राष्ट्रीय एवं राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की आनलाइन बैठक दिनांक 7 नवंबर 2024 को बी एन खरे अध्यक्ष एवं महावीर प्रसाद संरक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश के समस्त जनपदों के पुरस्कृत शिक्षक उपस्थित हुए शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में संगठन को अवगत कराया तथा यह भी बात रखी गई कि संगठन में सक्रिय सदस्यों को जोड़ते हुए नए पदाधिकारी ने उत्तरदायित्व प्रदान किया जाए । जिसकी एक ऑफलाइन बैठक दारुलशफा लखनऊ में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी । इसमें पूर्व घोषित नगर पालिका परिषद में पुरस्कार शिक्षकों के टैक्स माफ की घोषणा पर अमल , बसों में सहयोगी सुविधा के साथ ही ए सी बसों में भी निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई । इसके साथ ही में युवा सदस्यों में उनके सेवा विस्तार तथा अन्य सुविधाओं पर निदेशक कार्यालय से निर्देश जारी करने की बात रखी। पुरष्कृत शिक्षकों का जनवरी 2025 में प्रादेशिक अधिवेशन अमरोहा में प्रस्तावित किया गया ,जिसकी व्यवस्था यतेन्द्र कटारिया ने करने का प्रस्ताव दिया उसके साथ ही बैठक में लाल बहादुर , मनीष देव , दीपक पुंडीर , नीलम कुमारी ,मनीराम , स्नेहिल पांडेय इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।सभा का संचालन एवं व्यवस्था प्रादेशिक उपाध्यक्ष अकबर अली द्वारा की गयी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *