Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: हज़रत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी र०अ० का 62वां सालाना उर्स मुबारक आज से शुरू
- Mohammad Amir
- 08 Nov, 2024
हमीरपुर- प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी के उर्स के मौके पर आज दिन शनिवार से आयोजित होगा शानदार आल इंडिया नातियां मुशायरा। जिसमें दूर दराज से आए मेहमान शायर सुनाएंगे अपने नातियां कलाम।
मौदहा क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हज़रत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी र०अ० का 62वां सालाना उर्स मुबारक आज शनिवार से शुरू हो गया है। जिसमें बाबा के आस्ताने में आज रात शानदार आल इंडिया नातियां मुशायरे का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के मशहूर शायर राही बस्तवी, डॉ माजिद देवबंदी, जमील खैराबादी, काविश रूदौलवी, वसीम रामपुरी एवं मुकामी शायर मसीह निजामी अपने कलाम से मुशायरे को रौशन करेंगे। मुशायरे की सदारत दरगाह के सज्जादानशीन जनाब हाफिज लाल मोहम्मद निजामी, जनाब बाबा अय्यूब अहमद निजामी व जनाब वली मोहम्मद निजामी साहब करेंगे। वहीं मुशायरे की निजामत मशहूर शायर माजिद देवबंदी करेंगे। उक्त जानकारी मुकामी शायर मसीह निजामी ने देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मुशायरे को कामयाब बनाने की अपील की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







