:
Breaking News

Hamirpur UP- छठ पूजा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना सुमेरपुर क्षेत्र अन्तर्गत घाटों का निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर -: आज दिनांक 07.11.2024 को छठ पूजा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के द्वारा छठ पूजा सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तालाब घाटों का निरीक्षण किया।  

       निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के साथ घाटों का दौरा करते हुए सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया, घाटों की सफाई, रौशनी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग और आपातकालीन सेवाओं के उपलब्धता का निरीक्षण किया। 
       इसके साथ ही उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहें और भीड़ में किसी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस बल को विशेष रूप से सतर्क रहने के आदेश दिए। हमीरपुर पुलिस व प्रशासन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में त्यौहार को संपन्न कराए जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *