:
Breaking News

Hamirpur UP -: घर में लगी आग से महिला की जलकर मौत ,शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                       कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी गांव निवासी महिला की भीते बुधवार रात विद्युत शार्ट सर्किट
से कमरे में आग लग जाने से सोते समय आग में जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई ,गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।दमकल ने आकर आग बुझाई ,पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। 

शिवनी गांव निवासिनी शिव प्यारी 65 वर्ष पत्नी बैजनाथ खंगार बीती रात अपने कमरे में सोई थी।बिजली पोल से घर के लिए आई विद्युत लाइन में मीटर के पास शार्ट सर्किट हो गया जिससे कमरे में आग लग गई। उस दौरान महिला सो रही थी जिससे उसे घर में आग लग जाने का पता नहीं चल सका। कमरे के अंदर रखा गृहस्थी का सामान जलने से कमरे में धुंआ भर गया और महिला भी बुरी तरह झुलस गई जिससे उसकी मौके 
पर मौत हो गई।आग की लपटे देखकर लोगो को घटना की जानकारी हुई। तब दमकल विभाग व थाना पुलिस को जानकारी दी जिसने आग पर काबू पाया।
महिला के शव का थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करते है। घटना के समय पति पत्नी घर में मौजूद थे। इनके साथ इनकी नातिन रहती है।जो रिश्तेदारी में चली गई थी।गरीब परिवार मजदूरी कर भरण पोषण करता था ,अचानक हुई इस घटना से पीड़ित परिवार का आशियाना है उजड़ गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *