:
Breaking News

Hamirpur UP -: हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड रोडवेज कर्मी को तमंचा लगाकर लूटा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                   जनपद के राठ कस्बे में पोस्टमार्टम हाउस के पास दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहस करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल भरवा कर लौट रहे बाइक सवार रिटायर्ड रोडवेज कर्मी को रोककर एवं तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे पर्स में पड़े ढाई सौ रुपए के अलावा उसका मोबाइल फोन लूट कर घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में घटना के लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ले के निवासी मोहम्मद रशीद पुत्र स्वर्गीय नूर खान राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि वह राठ रोडवेज का रिटायर्ड कर्मचारी है। बताया कि आज गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे वह है गल्ला मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर वह वापस नगर की ओर आ रहा था। बताया कि तभी रास्ते में पोस्टमार्टम हाउस के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने आवाज देकर उसे रोक लिया। बताया कि उक्त बदमाशों ने उसे पीछे से अवैध तमंचा लगाकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखें पर्स में पड़े ढाई सौ रुपए के अलावा उसका मोबाइल छीनकर उसे धक्का मार कर बाइक सहित सड़क पर गिरा दिया। बताया कि बदमाशों के द्वारा की गई मारपीट और धक्का मार कर गिराने से उसे चोटें आई हैं। बताया कि घटना के बाद उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा को भेज कर घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *