:
Breaking News

Hamirpur UP -: ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी, दुकानें बंद कर भागे मेडिकल स्टोरों के संचालक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                    राठ कस्बे के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। डीआई ने दो मेडिकल स्टोरों पर पहुंच कर दवाओं के सैंपल लिए। डीआई की इस कार्रवाई से दवा बेंचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टोर संचालक अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग खडे़ हुए। 

बता दें कि कस्बे के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाओं की बिक्री होने की सूचना मिली थी। चर्चा है कि मेडिकल स्टोर संचालक ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगों को नकली दवाएं थमा देते हैं। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। डीआई मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने राठ में काजीपुरा पुलिया के पास स्थित अनुरागी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जहां पर डीआई ने दो दवाओं के नमूने लिए। डीआई की इस कार्रवाई से कस्बे के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे। डीआई ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई होती रहेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *