Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: जिलाधिकारी ने मृतक के आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र
- Mohammad Amir
- 07 Nov, 2024
जिलाधिकारी ने मृतक के आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र
हमीरपुर ब्यूरो :–
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत श्रीमती ममता देवी पत्नी स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह को कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र दिया। श्रीमती ममता देवी को कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि उनके पति स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह हमीरपुर सदर तहसील में नजारत चपरासी के पद पर करत थे जिनकी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए योग्यता के आधार पर मृतक की पत्नी ममता देवी को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान करते हुए आगे के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि अपने कार्यों दायित्वों को अच्छे ढंग से संपादित करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि मृतक कर्मचारी के परिवार को सेवा संबंधी समस्त लाभ यथा पेंशन ग्रेज्युती आदि जैसे भुगतान समयबद्ध ढंग से दिए जाएं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







