Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP - खाद के लिए परेशान किसानों ने आज फिर मुख्य मार्ग किया जाम
- Mohammad Amir
- 07 Nov, 2024
खाद के लिए परेशान किसानों ने आज फिर मुख्य मार्ग किया जाम
हमीरपुर ब्यूरो :–
रवि की फसल का बुआई का समय निकलने को है लेकिन किसानों को खाद न मिल पाने से किसानों ने लगातार दूसरे दिन हंगामा करते हुए मुख्य मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी, जाम की भनक लगते ही कोतवाली पुलिस सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।
गुरुवार के दिन मौदहा नगर के मलिकुआ चौराहा स्थित क्रय-विक्रय समिति में खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग गई और खाद न मिलने पर आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने मुख्य मार्ग मलिकुआ चौराहा जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी जिससे एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और मुख्य मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।हंगामें की सूचना पर खाद केंद्र पहुंचे तहसीलदार सहित कोतवाली पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शुक्रवार से टोकन के साथ सुचारू रूप से खाद वितरित करने का आश्वासन दिया है। वहीं उपजिलाधिकारी राज कुमार गुप्ता ने बताया की सुबह खाद केंद्र आपरेटर अतुल कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत में सुधार न होने पर हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया जिस कारण गुरुवार को खाद वितरित नहीं हो सकी है और शुक्रवार को खाद वितरित की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







