Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल में विशेष टीकाकरण अभियान का किया उद्घाटन
- Mohammad Amir
- 07 Nov, 2024
जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल में विशेष टीकाकरण अभियान का किया उद्घाटन
हमीरपुर 07.11.2024
जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना द्वारा जनपद में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन जिला महिला चिकित्सालय, हमीरपुर में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया गया।
इस विशेष टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण दिनांक-07.11.2024 से 16.11.2024 तक आयोजित किया जाना है। इस पखवाड़े के दौरान छूटे हुये 0-5 वर्ष के बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियो से बचाव एवं गर्भवती माताओं को टिटनेस ,टेक्साइड से बचाव हेतु टीकाकरण किया जायेगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि किन्हीं कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं होना चाहिए। इसके लिए माइक्रो प्लान बनाकर उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए ।उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए अपने निकटतक टीकाकरण सत्र पर पहुंचकर बच्चों एवं माताओं को टीकाकरण से आच्छादित कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाए ताकि वह विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रहें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीतम सिंह ने जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरूओं से अपील की है कि टीकाकरण से इन्कार करने वाले परिवारों को टीकाकरण के महत्व को समझाते हुये उन्हें जागरूक करें।
इस अवसर पर सीएमएस जिला पुरूष व महिला अस्पताल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







