Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: घायल मजदूर के परिजनों का इस्पात फैक्ट्री गेट पर हंगामा
- Mohammad Amir
- 06 Nov, 2024
घायल मजदूर के परिजनों का इस्पात फैक्ट्री गेट पर हंगामा
हमीरपुर ब्यूरो :–
भरुआ-,सुमेपुर के फैक्ट्री एरिया में स्थित रिमझिम स्पात में बीते नौ अक्टूबर को काम करते समय हुई दुर्घटना में एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कर्मी के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने बुधवार की सुबह फैक्ट्री गेट पर अन्य मजदूरों के साथ जमकर हंगामा काटा। परिजनों का कहना है कि इंफेक्शन इतना बढ़ गया कि डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए पैर काटने की सलाह दी है।आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन उपचार कराने में आनाकानी कर रहा है।
बता दें कि बिहार प्रांत के भमुआ जनपद के रोहुआ गांव निवासी 50 वर्षीय देवनारायण यादव भरुआ सुमेरपुर की रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में गैस कटर के पद पर कार्य करता है। उसका परिवार सुमेरपुर में किराए के मकान में रहता है। मजदूर की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि बीती नौ अक्टूबर को काम करते समय पति के बाएं पैर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें उपचार के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया है। घटना का एक माह होने वाला है, लेकिन उपचार कराए जाने में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से अब पैर कटने की नौबत आ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर पैर नहीं काटा गया तो इंफेक्शन पूरे शरीर में
फैल जाएगा, जिससे जान जाने का खतरा है।
बुधवार को मंजू देवी अपने दोनों पुत्रों रोशन यादव, राहुल यादव सहित फैक्ट्री गेट पर पहुंच गई। साथी मजदूरों को भी पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद यहां फैक्ट्री के मजदूरों में भी प्रबंधन के प्रति रोष व्याप्त हो गया। मजदूरों के साथ मंजू देवी ने गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंध तंत्र से इलाज का खर्चा उठाने और दिव्यांग होने की स्थिति में परिवार की मदद की गुहार लगाई है। फैक्ट्री मैनेजर मनोज गुप्ता का कहना है कि परिजनों का आरोप निराधार है। इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई है। डॉक्टरों की सलाह पर उपचार किया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







