:
Breaking News

Hamirpur UP -: छठ पूजा की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तपोभूमि सुमेरपुर का किया निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Hamirpur UP -: छठ पूजा की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तपोभूमि सुमेरपुर का किया निरीक्षण



हमीरपुर ब्यूरो :–
                  जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुमेरपुर के तपोभूमि पर स्थित करोड़न घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर बेहतर साफ सफाई ,मोबाइल टायलेट एवं अच्छे से चूना छिड़काव कराए जाने एवं लाइट / प्रकाश की व्यवस्था, ठंड से बचाव के दृष्टिगत आग जलाने की व्यवस्था के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुमेरपुर को दिए।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा पर्व पर विशेष व्यवस्था रखी जाय, पूजा करने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण रखी जाए , नदी/ नाले की और बेहतर ढंग से सफाई कराकर घाट का सुंदरीकरण कराया जाय।
कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल/ पेट्रोलिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुमेरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *