Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: एन0ए0टी एवं एन0ए0एस0 परीक्षा की तैयारियों के संबंध में डीएम की समीक्षा बैठक
- Mohammad Amir
- 06 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो:–
वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली एन०ए०टी० एवं एन०ए०एस० परीक्षा की तैयारियों की बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी शासकीय/अर्धशासकीय स्कूल/ मदरसा में दिनांक 20.11.2024 एवं 21.11.2024 को आयोजित होने वाली एन०ए०टी० परीक्षा की तैयारी हेतु हर सप्ताह प्रतिदिन विद्यालय में प्रथम एक घंटा अभ्यास कराया जाए।
उक्त की भाँति एन०ए०एस० परीक्षा की भी तैयारी करायी जाये जो कि दिनांक 04.12.2024 को प्रस्तावित है। कहा कि विगत वर्ष से ग्रेडिंग उच्च रहनी चाहिए यही हमारा प्रयास होगा, इसके लिए हमें सतत प्रयास करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 92555 बच्चों को इन दोनों परीक्षाओं में सम्मलित होना है, यह परीक्षाएं सुचितापूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता से कराई जायेगी। जिसके लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राम लखन गुर्जर, एस०आर०जी० वरूण यादव, अशोक पाल एवं समन्वयक ट्रेनिंग आलोक त्रिपाठी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







