:
Breaking News

Hamirpur UP -: कार के ऊपर पलटा गिट्टी से भरा डंपर,बाल-बाल बचा कार चालक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                    सदर कोतवाली के लक्ष्मीबाई तिराहे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार दोपहर कबरई से कानपुर जा रहा गिट्टी से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। कार चालक नीरज पाल घटना से चंद सेकेंड पहले बाहर निकल गए थे। जिससे वे बाल-बाल बच गए। हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डंपर और कार को हटवाया और यातायात को चालू कराया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक गलत दिशा से आ रहा था और नियंत्रण खो बैठा। जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार चालक नीरज पाल ने बताया कि वह सजेती थाने के बगरिया गाँव से लौट रहे थे। तिराहे के पास कार खड़ी कर अपने परिचित से मिलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे। तभी डंपर कार पर आकर पलट गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *