:
Breaking News

Hamirpur UP -: ग्राम प्रधान पर लगा गौशाला भूमि पर अवैध मिट्टी खनन का आरोप*

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                       ग्राम पंचायत बिदोखर मेंदनी में ग्राम प्रधान द्वारा गौशाला की जमीन से रात्रि के समय अवैध ढंग से जेसीबी द्वारा मिट्टी खुद‌वाकर ट्रेक्टरों द्वारा अवैध खनन किये जाने का ग्रामीणो ने आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने बताया कि विरोध किये जाने पर प्रधान व उसके गुर्गे मारपीट पर अमादा हो गये। ग्रामीणों ने इस अवैध खनन के खिलाफ शासन व प्रशासन को अवगत करा कर कार्यवाही की मांग की है।
विकासखण्ड सुमेरपुर की ग्राम पंचायत विदोखर मेंदनी के लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान लालाराम यादव गांव की गौशाला में मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े 10 बजे जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी का अवैध खनन करा रहा था और ट्रैक्टरों से मिट्टी भरावाकर उसे बेंच रहा था।इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण अभिषेक द्विवेदी, श्याम जी तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिवम द्विवेदी, रामजी तिवारी पवन द्विवेदी, सहित दर्जनों की संख्या में' लोग मौके पर पहुंच गये और गौशाला की जमीन पर हो रहे अवैध मिट्टी के खनन को लेकर विरोध करने लगे।कहना है कि विरोध करने पर वहाँ मौजूद प्रधान व उसके आधा दर्जन से अधिक गुर्गों ने गाली गलौज शुरु कर दी और झगड़ा करने पर अमादा हो गया और प्रधान द्वारा धमकी भी दी गई।ग्रामीणों ने वहाँ से लौटकर थाना प्रभारी सुमेरपुर को इसकी जानकारी दी जिसपर थानाध्यक्ष ने इंगोहटा चौकी से दो सिपाही भेजे जो मौका मुआयना कर कार्यवाही की बात कहकर चले गये। ग्रामीणों ने साक्ष्य के तौर पर मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो भी बना लिया है। ग्रामीणो का आरोप है कि
प्रधान विकास के नाम जमकर धांधली कर रहा है और प्रधान बनने के बाद काफी धन अर्जित कर लिया है। ग्रामीणो ने प्रधान द्वारा अवैध ढंग से किये जा रहे मिट्टी खनन की शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक खनन निदेशालय, जिलाधिकारी हमीरपुर, एस०पी० हमीरपुर, सी०डी० ओ० हमीरपुर, जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर आदि को भेजकर जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *