:
Breaking News

Hamirpur UP -: कबाड़ी के कबाड़ गोदाम ने लगी आग ,लाखों का नुकसान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिवाँर(हमीरपुर)–

                            बीते मंगलवार की रात लगभग डेढ़ बजे कस्बा निवासी बुद्धू कबाड़ी के कबाड़ गोदाम में आग लग गई जिसमें उसका लगभग डेढ़ लाख का सामान ,दो क्विंटल गेंहूँ ,आधा क्विंटल लाही ,व घरेलू सामान जल गया।
              कस्बा के राजमल मुहल्ला निवासी बुद्धू वर्मा ने बताया कि वह कई सालों से घर-घर जाकर बड़ी मेहनत से कबाड़ खरीदता आ रहा है और कबाड़ गोदाम भी घर के बगल में बना रखा था।बताया मंगलवार की रात वह घर में सो रहा था ,तभी पड़ोसी युवक अभय ने उसे जोर-जोर से चिल्लाते हुए बुलाया और बताया कि उसके गोदाम में आग लग गई है।मुहल्ले के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन बुझा नहीं सके ,जिसपर बिवाँर में खड़ी रहने वाली छोटी दमकल गाड़ी बुलाई गई ,लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह भी नहीं बुझा सकी ,जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने हमीरपुर से बड़ी दमकल गाड़ी बुलाई जिसने आग पर काबू पाया।पीड़ित का कहना है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।पीड़ित द्वारा आगजनी में डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *