:
Breaking News

Hamirpur UP-: बीमारी से तंग आकर युवक ने फन्दा लगाया ,हुई मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिवाँर(हमीरपुर)–

                             बीते सोमवार थाना क्षेत्र के धनपुरा गाँव में 26 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र प्रजापति ने कमरे में लगे हुक से अंगौछा बांधकर फन्दा लगा लिया ,जिसकी मौत हो गई।मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था।बताया गया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था ,लेकिन माली हालत खराब होने की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पा रहा था जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।ग्रामीणों ने बताया कि युवक कार्यक्रमों में नाच कर अपना भरण पोषण करता था।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *