:
Breaking News

Hamirpur UP -: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो- 

                   नेशनल हाईवे NH 34 में मंगलवार को ट्रक और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राज मार्ग में कुंडौरा गांव के निकट दोपहर को करीब 3 बजे पुरानी पेट्रोल पम्प के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच गंभीर टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गोपाल प्रजापति 29 वर्ष व मोहित 19 वर्ष, निवासी बिलहड़ी, थाना सुमेरपुर घायल हो गए। ट्रक चालक छोटे सिंह 47वर्ष निवासी शेखपुर, कानपुर नगर, को भी चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर थाना सुमेरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय, हमीरपुर भेजा। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *