Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP - यातायात माह का शुभारंभ का जनपद में हुआ शुभारंभ
- Mohammad Amir
- 05 Nov, 2024
हमीरपुर 05 नवम्बर 2024
यातायात शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मा श्री मनोज कुमार प्रजापति जी के द्वारा जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा जी की उपस्थिति में फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ परेड ग्राउंड से किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना के द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
माननीय विधायक श्री मनोज कुमार प्रजापति जी के द्वारा सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन तथा छात्र-छात्राओं की सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। इस रैली में छात्र छात्राएं सड़क सुरक्षा स्लोगन युक्त तख्तियां लेकर चल रहे थे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज गुप्ता , एआरटीओ प्रवर्तन श्री अमिताभ राय ,एआरटीओ प्रशासन श्री आरपी सिंह ,सीओ सदर राजेश कमल , सी ओ ट्रैफिक श्री आशीष यादव उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शहर के विद्यालयों के छात्र-छात्रा ,शिक्षक गण ,प्रबंधक, ऑटो ,टैक्सी ,बस के चालक परिचालक यूपी पुलिस के आरक्षी, परिवहन, ट्रैफिक विभाग के स्टाफ ,पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री जलीस खान किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







