:
Breaking News

Hamirpur-: जिलाधिकारी ने कुछेछा स्थित खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जिलाधिकारी ने कुछेछा स्थित खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण



हमीरपुर 5 नवंबर 2024 
   आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने हेलापुर/ कुछेछा स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति / खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का मुआयना किया।
  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम खाद वितरण से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि सभी किसानों को क्रमानुसार खाद वितरित किया जाए। खाद वितरण व्यवस्था में कर्मचारियो की संख्या को बढ़ाया जाए तथा सुचारू ढंग से खाद वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को खाद मिले यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए , इसके लिए जिन किसानों ने अभी तक एक भी बार खाद नहीं ली है उनको प्राथमिकता के साथ खाद वितरित किया जाए। सभी किसानों को खाद मिलने के बाद ही किसी व्यक्ति को दोबारा खाद वितरित किया जाए। कहा कि वास्तविक किसानों को ही खाद दिया जाए, किसी भी दशा में किसी बिचौलिए को खाद नहीं वितरित होनी चाहिए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद का स्टॉक भी देखा तथा कहा कि समय से खाद की पर्याप्त उपलब्धता हेतु डिमांड कर लिया जाए तथा अपने पास खाद का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। उन्होंने कहा कि जैविक खाद सागरिका को भी किसानों को लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाए , सागरिका में जैविक खाद होने के कारण पैदावार अच्छी होती है तथा इसका नकारात्मक प्रभाव भी नहीं होता है।
  इस मौके पर जिलाधिकारी ने खाद वितरण व्यवस्था का किसानों से फीडबैक लिया तथा कृषकों से किसी तरह की समस्या या ओवर रेटिंग आदि के बारे में पूछताछ की । जिसपर किसानों द्वारा ओवर रेटिंग आदि की कोई भी समस्या नहीं बताई गई है।
    इस मौके पर सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक जिला सहकारी अधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
 सूचना विभाग हमीरपुर

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *