:
Breaking News

Hamirpur UP -: पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पत्रकार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।जनपद में विगत दिनों पत्रकारों को सत्ता पक्ष के चेयरमैन व उनके गुर्गों द्वारा बंधक बना ,निवस्त्र कर मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।मामले को लेकर सोमवार को पत्रकार महासंघ के संयुक्त पत्रकारों ने एक जुट होकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबुतरे पर अनशन पर बैठ गए ।इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि बीते 27 अक्टूबर के रोज सरीला क्षेत्र के पत्रकार अमित द्विवेदी व पत्रकार शैलेन्द्र मिश्रा द्वारा नगरपंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के बावत खबरे प्रकाशित की थी जिससे बौखलाए सत्तापक्ष के चेयमैन पवन अनुरागी अपने सहयोगी गंगा प्रसाद,अखिलेश राजपूत ,विक्रम यादव,नरेंद्र विश्कर्मा, आर के सोनी,आकाश अनुरागी आदि द्वारा पत्रकारों को धोखे से बुलाकर अपने सहयोगी के घर मे बंधक बनाकर निर्वस्त्र करके अमानवीय व्यवहार के साथ मारपीट की व मल मूत्र पिला कर कुकृत्य किया ।पुलिस ने उक्त घटना में मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को रफा-दफा करने का भरसक प्रयास किया है।जिसको लेकर जनपद के सभी पत्रकारों में भारी आक्रोश है।हालांकि पुलिस ने कुछ आरोपित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है पर अन्य आरोपित व्यक्तियों व घटना को कारित करने वाले मुख्य आरोपी अभी भी खुले आम घूम रहे है।पत्रकारों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की है कि पत्रकारों के खिलाफ लगे फर्जी मुकदमे को वापिस लिया जाय,आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध अपहरण कर बंधक बनाना, मूत्र पिलाना व असलहा लगाकर वीडियो बनाने जैसे कृत्यों पर पंजीकृत मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाय। गैंग बनाकर घटना को अंजाम देने पर गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाय। घटना को छुपाकर आरोपियों का सहयोग करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्यवाही की जाय।थानाध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाय।पत्रकारों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही होती तब तक पत्रकार महासंघ व सभी पत्रकारों का अनशन निरंतर जारी रहेगा।
वहीं आज जिलाधिकारी  घनश्याम मीना के निर्देश पर की गई कार्रवाई के क्रम में आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।शीघ्र ही अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *