:
Breaking News

Hamirpur UP -: आंख का आपरेशन कराने गया वृद्ध लापता, गुमशुदगी दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।अपने घर से उरई आंखों का आपरेशन कराने गया वृद्ध लापता हो गया है जिसके पुत्र ने जालौन में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

   कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी रहीस उददीन पुत्र कुतुबुद्दीन ने जालौन कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता कुतुबुद्दीन(65)बीते 24अक्टूबर को उरई के प्रसिद्ध आखों के डाक्टर ताहिर खान के यहां पर आपरेशन कराने गए थे।जहां पर आपरेशन कराने के बाद अपनी रिश्तेदारी बघौरा जाने की बात कहकर चले गए तब से उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है साथ ही बघौरा में उनकी कोई रिश्तेदारी भी नहीं है।पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *