:
Breaking News

Hamirpur UP -: बाईक की टक्कर के बाद बाईकर्स का आतंक,घर में घुसकर की मारपीट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।अपने घर के दरवाजे पर खड़े युवक को बाईक सवारों ने टक्कर मार दी जब उसने बाईक सवारों को आवाज दी जिसके बाद तीन बाईकों में सवार आठ नौ बाईकर्स ने उसके घर में धावा बोलकर बुरी तरह से आतंक मचाया, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ नौ अज्ञात बाईकर्स पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

    कस्बे के मराठीपुरा निवासी महेश कुमार निगम पुत्र बाबूलाल निगम ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती शाम वह अपने दरवाजे पर खड़ा हुआ था तभी यूपी 91 एच.8536 नम्बर बाईक पर आए दो युवकों ने उसे टक्कर मार दी।पीड़ित ने बताया कि जब उसने बाईक सवारों को आवाज दी तो वह भाग गए लेकिन कुछ समय बाद तीन बाईकों में आठ नौ बाईकर्स आए और घर में घुसकर उसे और उसके भाईयों के साथ बेरहमी से मारपीट की।पीड़ित ने बताया कि जब शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उक्त बाईकर्स बाईकें छोडकर फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *