:
Breaking News

Hamirpur UP -: विद्युत कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता ने लाइनमैन पर लगाया 6 हजार रुपए लेने का आरोप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर हमीरपुर। विकास खण्ड सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पारा पंधरी में एस.डी.ओ. द्वारा बकाया विद्युत बिल न जमा करने पर कनेक्शन कटवाने के बाद वहां कार्यरत लाइनमैन ने उपभोक्ता से पैसा लेकर उसका कनेक्शन जुड़‌वा दिया ।


विकास खण्ड क्षेत्र में विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार खुले आम चल रहा है यहाँ अधिकारी व कर्मियों की मिली भगत से पैसों के दम पर कनेक्शन काटने व फिर उसको जोड़ने का सिलसिला जमकर चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंधरी में प्रहलाद पुत्र बुधुवा के नाम पर तीन लाख विद्युत बिल बकाया था पिछले दिनो एसडीओ विद्युत ने बकाया न जमा करने पर कनेक्शन कटवा दिया था दो दिन बाद पारा पंधरी में तैनात लाइन मैन कल्याण पुत्र शिवशंकर ने उपभोक्ता से सम्पर्क किया और कनेक्शन जोड़‌ने के नाम पर उससे 6 हजार रुपया लेकर फिर से कनेक्शन जोड़ दिया जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका एक बीडीओ भी वायरल हुआ था। लोगो का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मी के खिलाफ इतना होने के बाद भी कोई ऐक्शन नहीं किया गया। जिससे उसके हौसले बुलंद है। लोगो ने जिलाधिकारी से मांग की है भ्रष्टाचार में लिप्त लाइमैन के खिलाफ जांच कराकर सच्चाई का पर्दा फाश किया जाये।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *