:
Breaking News

Hamirpur UP -: शाम से लापता युवक का नदी के किनारे मिला शव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा, हमीरपुर। सिसोलर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव नदी के किनारे मिला है। युवक की मौत शराब के नशे में नदी में डूबकर होना प्रतीत हो रहा है, जबकि परिजन इसे संदिग्ध हालात में मौत होना बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलित करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

युवक का शव मिलने का यह मामला किस्वाही गांव का है। यहां 34 वर्षीय सीराजध्वाज सिंह जो बीते शाम अपने दोस्तों के साथ निकला था और रात भर घर नहीं लौटा। आज सीराजध्वाज का शव चंद्रावल नदी के किनारे दिखाई दिया तो यहां सनसनी फैल गई। मृतक के भाई रघुराज ने पुलिस को तहरीर देते हुए इसे संदिग्ध मौत बताया है।
शव मिलने की सूचना पर सिसोलर थाना पुलिस सहित फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। जिसने साक्ष्य संकलित करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सर्कल विनीता पहल ने बताया कि युवक शराब का लती था, शरीर पर कोई जाहिर चोट नहीं मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर सही कारणों का पता चल सकेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *