:
Breaking News

Hamirpur UP -: कार ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर हादसे में एक की मौत,दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कुरारा,हमीरपुर के कुरारा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब देर रात एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की हालत गंभीर हो गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे युवक को कानपुर रेफर किया गया। लेकिन, कानपुर पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।

कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर-9 के रहने वाले 23 वर्षीय प्रियांश गुप्ता अपने साथी 26 वर्षीय अभय सिंह और एक अन्य युवक के साथ मंगलवार रात बाइक से घूमने निकले थे। वे हड्डी पुलिया के पास बाइक रोककर खड़े थे। इसी बीच, कुरारा से कदौरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने प्रियांश और अभय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद, दोनों युवकों को गंभीर हालत में PHC कुरारा ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रियांश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभय को कानपुर भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
 हादसे से कस्बे में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है, जो हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हो गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *