:
Breaking News

Hamirpur UP -: कम्हरिया की सड़क बनवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।बुण्देलखण्ड के सबसे बड़े आयोजन हजरत बाबा निजामी के चार दिवसीय उर्स में क्षेत्र सहित बाहरी श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए मौदहा कम्हरिया मार्ग की मरम्मत और सड़क किनारे उगे झाड़ झंखाड़ को कटवाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

   समाजवादी पार्टी के नेता ओमप्रकाश सोनकर के नेतृत्व में सपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी से मिलकर सौंपे ज्ञापन में बताया कि देश के विख्यात सूफी संत हजरत बाबा निजामी का सालाना उर्स नौ नवंबर से शुरू हो रहा है जिसमें देश के कोने कोने से लाखों श्रद्धालुओं का आना होता है।ऐसे में रास्ते में जगह जगह सड़क में गड्ढे और सड़क किनारे उगे झाड़ झंखाड़ के कारण जहां जाम की स्थिति उत्पन्न होगी तो वहीं दुर्घटना होने की सम्भावना भी बढ जाएंगी।इस लिए तत्काल प्रभाव से सड़क को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही सड़क की सफाई कराई जाए।इस दौरान जिलाध्यक्ष इदरीस खान,घनश्याम साहू,मानवेंद्र सिंह यादव,ब्रजेंद्र यादव और अजय सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *