:
Breaking News

Hamirpur UP -जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम में फल एवं मिष्ठान्न का किया वितरण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 30 अक्टूबर 2024

     आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने शहर के यमुना पुल निकट स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली पर्व के दृष्टिगत 104 वृद्धजनों को मिठाई व फल वितरण कर आगामी दीपावली के त्यौहार की खुशियाँ साझा की। इस मौके पर जिलाधिकारी , अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव व सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला ने वहां निवासरत कुल 104 वृद्धजनों को फल व मिष्ठान का वितरण कर उनका कुशलक्षेम पूछा व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किया। सहायक उपकरणों में 10 छड़ी , 04 व्हील चेयर ,04 ईयर मशीन शामिल है।
    इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजनों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाए । समय-समय पर वृद्धों के लिए चिकित्सा शिविर भी वृद्धाश्रम में लगता रहे,उनकी देखभाल होती रहे। उन्होंने कहा कि वृद्ध जनों के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग है। उनका जीवन अच्छी तरह से गुजरे यही ईश्वर से कामना है कि स्वस्थ और समृद्ध रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धआश्रम के संचालक वृद्धों के लिए जितना भी अच्छे से अच्छा हो सके उनके लिए करे। उन्होंने कहा कि किसी भी वृद्धजन को स्वास्थ्य सम्बन्धित तथा कोई अन्य दिक्कत न होने पाए। 
   
    कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया।
  
 इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *