:
Breaking News

Hamirpur UP -: दीवाली विद माय भारत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद हमीरपुर में नेहरू युवा के केंद्र हमीरपुर द्वारा दीवाली विद माय भारत कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर (माय भारत) की जिला युवा अधिकारी श्रीमती विष्णुप्रिया के निर्देशानुसार युवा मंडल विवार के सदस्यों द्वारा हीरानंद इंटर कॉलेज परिसर,एवं पुराना बस स्टैंड के समीप विवार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिसर की साफ सफाई की गई और सभी युवा मंडलों के सदस्यों द्वारा आस पड़ोस के लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश दिया सड़क सुरक्षा योगदान के लिए सपथ ली इसी क्रम में एकता दिवस


रन फॉर यूनिटी चौपाल का भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर राजा राम तिवारी प्रबंधक ,राजू सिंह प्रधानाचार्य जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चौपाल के साथ 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया दौड़ में मयंक सिंह पिता रावेंद्र सिंह प्रथम राहुल कुशवाहा पिता फूलसिंह द्वितीय आर्यन नामदेव पिता महेश चंद्र तृतीय स्थान पर रहे तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की संदर्भ व्यक्ति के रूप कृष्ण भान सिंह भदौरिया और अरविन्द कुमार अध्यापक करगांव ने पटेल जी के विचारों की विस्तृत जानकारी साझा की कार्यक्रम में रामकिशोर जी, जगदीश , बॉबी ठाकुर , रमेश कुमार पटेल जी की गरिमा मई उपस्थिति रही अंत में कार्यक्रम संयोजक मानसिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *