:
Breaking News

Hamirpur UP -: उद्योग व व्यापार बंधुओं के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर। व्यापार बंधुओं व उद्योग बन्धुओं के साथ जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।             
  व्यापार बंधुओ की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारी बंधुओं  की समस्याओं को सुनकर उनके नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि नगर क्षेत्र/बाजार में अन्ना पशुओं के घूमने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है इसलिए अभियान चलाकर नगर क्षेत्र में घूमने वाले अन्ना पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए।  कहीं पर भी नगर/ बाजार में अन्ना पशु घूमते हुए नहीं पाए जाने चाहिए। बाजारों में नियमित रूप से प्राथमिकता के साथ नाली आदि की सफाई, सिल्ट सफाई व सिल्ट का उठान होना चाहिए । जल भराव वाले स्थान पर प्राथमिकता के साथ सफाई अभियान चलाया जाए तथा वहां पर एंटी लारवा व पायरेथ्रम का छिड़काव तथा फागिंग किया जाए ताकि डेंगू जैसे संक्रामक रोग न फैल सके । कहा कि जनपद में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी दशा में ना हो इस पर उद्गम स्थल पर ही प्रवर्तनीय करवाई किया जाए । विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाकर विद्युत से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए। रोडवेज बस स्टैंड  में जाम आदि न लगे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी नगर क्षेत्र में एसडीएम ,ईओ व  पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान किया जाए।


  उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की पीएम रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए ।
      जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैंकों द्वारा उद्योगों की स्थापना हेतु ऋण देने में टालमटोल ना किया जाए ,न ही अनावश्यक रूप से ऋण आवेदन निरस्त किए जाए। जनपद में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं, इससे जनपद में रोजगार  तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि उद्यमियों की हर संभव मदद की जाए।
  बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा  सरकार समर्थित योजना के अंतर्गत ऋण वितरण संबंधी कार्य में अत्यधिक देरी करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रकरण की सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति को जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।     
           इस मौके पर एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, जीएमडीआईसी रवि वर्मा , मुख्य अग्निशमन अधिकारी , सहायक आयुक्त  वाणिज्य कर  , अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी , व्यापार मंडल के पदाधिकारी व उद्योग बन्धु के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *