:
Breaking News

Hamirpur UP -:कैरियर मेले में विद्यार्थियों को दिए तैयारियों के लिए टिप्स

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

.सरीला(हमीरपुर):- क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल झबरा चंडौत में सोमवार को कैरियर गाईड मेले का आयोजन किया गया। कैरियर मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय हाईस्कूल जरिया के प्रधानाचार्य जेपी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।


कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को भविष्य की शिक्षा एवं जेईई मेन, आईआईटी एडवांस व नीट समेत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस विभाग में रुचि रखने वाले छात्रों को आरक्षी रिझुल शर्मा ने सम्पूर्ण जानकारी दी साथ ही महिला आरक्षी सरिता तिवारी ने छात्राओं को मिशन शक्ति का पाठ पढ़ाया और उनके बेहतर भविष्य के लिए टिप्स दिए। कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य, सिविल सेवा, बैंक,रेलवे, फोर्स की सेवाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य मेहर कुमार ने छात्र छात्राओं को एकाग्रचित होकर अपने समय एवं धन का सही उपयोग कर सपनों को ऊंची उड़ान देकर सही कैरियर का चुनाव कर अपने परिवार, विद्यालय एवं देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता अयोध्या में प्रतिभाग करने वाली विद्यालय की छात्रा हृषिता और मोहिनी को शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर असिस्टेंट बैंक मैनेजर मनोरंजन कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, शिक्षक संदीप कुमार, ब्रजेश, बालेन्द्र, अनिल कुमार, बच्चू निगम, महेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *