:
Breaking News

Hamirpur UP -: नगरीय निकाय के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Report by- Mohammad Amir 


हमीरपुर- नगरीय निकायों के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई।जनपद की सभी नगर पालिका व नगर पंचायत को ई गवर्नेंस से जोड़कर नगरीय निकायों को डिजिटल कर वहाँ किए जाने वाले सभी कार्यों को ऑनलाइन जोड़ने की पहल भी जनपद में जल्द शुरू होगी। इस संबंध में आज की बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विचार विमर्श किया गया।ज्ञात हो कि समस्त नगर निकायों व उनके कार्यों को ऑनलाइन करने वाले इस प्रोजेक्ट से नगर पालिका व नगर पंचायत के द्वारा संपादित किए जाने वाले विभिन्न कार्यों में कुशलता बढ़ेगी ।जन समस्याओं का तुरंत समाधान मिलेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी । टैक्स कलेक्शन सुगम होगा तथा अधिकारियों कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी । इस प्रोजेक्ट के तहत सभी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में जीपीएस भी लगा होगा इसके अंतर्गत सभी कार्यों की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी तथा टैक्स आदि ऑनलाइन जमा हो सकेगा।नगरीय निकायों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर व शहरों में सुंदरीकरण कराया जाए तथा तिरंगा लाइट आदि लगवाकर उनको क्रियाशील किया जाए। प्रतिदिन होने वाली सफाई कार्य के पहले व बाद की फोटोग्राफ ली जाय। नगर निकायों के सामुदायिक शौचालयों को साफ सुथरा एवं क्रियाशील रखा जाए । सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संबंधी कार्यों में तेजी लाई जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, तहसीलदार हमीरपुर ,समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *