:
Breaking News

Hamirpur UP -: सुमेरपुर में समासद ने लगाया को पत्रकारो पर रंगदारी मांगने का आरोप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर । कस्बा सुमेरपुर में नगर पंचायत के सभासद ने कानपुर से प्रकाशित दो अखबारों के पत्रकारों द्वारा रंगदारी के हिसाब से 20 हजार रूपये की मांग करने की शिकायत सभासद ने थानाध्यक्ष सुमेरपुर से कर न्याय दिलाये जाने की मांग की है।

सुमेरपुर के वार्ड 15 के सभासद राजू गुप्ता पुत्र रामऔरत गुप्ता ने डी०एम० को शिकायती पत्र देते हुये आरोप लगाया है कि कस्बे के दो पत्रकार हिमांशु उर्फ गोलू एवं नन्दकिशोर यादव निर्माण कार्य के नाम पर जबरन रंगदारी मांग रहे है न देने पर फर्जी खबर छापकर तथा वायरल करके मेरी छवि को धूमिल कर रहे है। अगस्त माह में उक्त दोनो पत्रकार मेरे घर आये और 20 हजार रूपयो की मांग की असमर्थता जताने पर धमकी दी कि यदि 5 हजार रूपया महीना नही होगे तो ऐसी खबरे निकालेगे कि दुवारा चुनाव भी नही लड़ पाओगे । धमकी देते समय मेरे साथ उमेश, संदीप, आलोक, सोनू मौके पर मौजूद थे। सभासद का आरोप है कि जब इनको पैसा देने से मना कर दिया तो इन्होने एक वीडियो चलाया कि सभासदों के संरक्षण में कस्बे में नालबंद जुआ चलवाया जा रहा है। सभासद ने लिखा है कि 19 अक्तूबर को सभासद दीपक शर्मा से मिले और 5-5 हजार रुपया देने की मांग की उसी रास्ते से मैं भी जा रहा था मूझसे भी रूपयो की मांग की। सभासद का कहना है। कि उक्त पत्रकारों से में बहुत प्रताड़ित हू इनके रंगदारी मांगने एवं न देने से समाज में मेरी छवि धूमिल करने के लिए कहा ख़बर प्रकाशित की गई है। नव निर्वाचित प्रतिनिधि को गलत ढंग से बदनाम करने का षड्यंत्र करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाये और मुझे न्याय दिलाया जाये। वहीं नगर पंचायत अधिकारी ने उक्त समाचार पत्रों के संपादकों से स्पष्टीकरण के लिए जवाब मांगा जायेगा वहीं थाना प्रभारी राकेश ने पत्रकारों के बचाव में सभासद को न्यायालय से मुकदमा लिखाने की नसीहत दी है जब की रंगदारी के मुकदमे लिखने की जिम्मेदारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है कहीं न कहीं थाना प्रभारी अपने कर्तव्यों से बचते नजर आ रहे है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *