:
Breaking News

Hamirpur UP -:जिलाधिकारी ने पत्योरा डांडा ग्राम समूह पेयजल योजना का किया निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 15 अक्टूबर 2024

     आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पट्योरा डांडा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का औचक रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

  इस मौके पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम यमुना नदी पर बने इंटेक पंप हाउस का निरीक्षण किया तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत बातचीत की तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्मित अन्य इकाइयों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत निर्मित इस पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत सप्लाई होने वाले पेयजल में किसी भी दशा में हैवी मेटल, आर्सेनिक अथवा अन्य अशुद्धियां नहीं होनी चाहिए इसके लिए नियमित रूप से पेयजल का लैब टेस्ट कराया जाए। परियोजना के अंतर्गत कवर किए जाने वाले सभी ग्रामों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।

Advertisement 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *