:
Breaking News

Hamirpur UP -: चंडौत गांव में जयकारों के साथ हुआ मातारानी की प्रतिमा का विसर्जन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जयकारों के साथ हुआ मातारानी की प्रतिमा का विसर्जन



सरीला:- क्षेत्र के चंडौत गांव में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को दुर्गा प्रतिमा व जोत-जवारा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। भक्तों में मां अम्बे की शोभा यात्रा गांव मैं स्थित प्राचीन शीतला माता के मंदिर से प्रारंभ कर गांव भ्रमण कराते हुए प्रतिमा को बेतवा नदी किनारे बने गढ्ढे में विसर्जित किया गया। गांव के विभिन्न स्थानों से मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह अबीर गुलाल उड़ाते व डीजे की धुन में देवी गीतों के बीच थिरकते श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ते रहे, महिलाएं सिर पर जोत जवारा लेकर कतारबद्ध चल रही थी। भक्त मां का जसगान करते हुए झूमते हुए चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *