:
Breaking News

Hamirpur (UP) बिवांर थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल ,एक की मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिवांर(हमीरपुर)–

                             गुरुवार दोपहर कस्बा बिवांर के पास हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।पहली सड़क दुर्घटना दोपहर लगभग एक बजे बिवाँर जलालपुर रोड़ पर बिवाँर कस्बा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर हुई जिसमें साहिल यादव (18)पुत्र रामविलास यादव निवासी चंदौली अहीर और राजू (40)निवासी पडोसा थाना कदौरा की बाइकों के आमने-सामने टकरा जाने से हुई ,जिसमें साहिल के जबड़े में फ्रैक्चर हो गया और राजू के सिर में चोट आई।सालिह के पिता ने बताया कि उसका पुत्र चंदौली से बिवाँर आ रहा था और दूसरा बाइक सवार जलालपुर की ओर जा रहा था उसी दौरान बिवाँर के शराब ठेकों से कुछ दूरी पर यह दुर्घटना हुई।
        वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना इस दुर्घटना के आधा घण्टे बाद ही दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई , जिसमें बाइक में सवार युवक और युवती , जो ममेरे भाई-बहन बताए गए , राठ से ललपुरा जा रहे थे जिनकी बाइक की टक्कर हमीरपुर से राठ की ओर जा रहे ट्रक से हो गई।यह दुर्घटना लोदीपुर स्थित आईटीआई कोलेज के मोड़ के पास एसएच 42 , हमीरपुर-राठ रोड़ पर हुई।दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक मोनू सिंह (26)पुत्र बोनी सिंह उर्फ शशिराज ,निवासी ललपुरा की मौके पर मौत हो गई जबकि छात्रा आकांक्षा सिंह पुत्री राजेश सिंह निवासिनी सुरौली थाना सुमेरपुर गंभीर रूप से घायल हो गई ,जिसे गम्भीर हालत में पहले छानी सीएचसी ले जाया गया ,वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया ,लेकिन छात्रा का दाहिना पैर टूट जाने और सिर पर गहरी चोट होने की वजह से कानपुर रिफर कर दिया गया।दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर घटना स्थल आए मृतक के भाई सोनू सिंह ने बताया कि युवती (छात्रा)गहरौली के पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय की बीएलएड की द्वितीय वर्ष की छात्रा है ,जो ब्रम्हानंद महाविद्यालय राठ से पेपर देकर लौटी थी और अपने ननिहाल उजनेडी जा रही थी जो ननिहाल में ही रहती थी।बताया गया कि मोनू उसे पेपर दिलाने राठ गया था ।पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है ,थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया , पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *