:
Breaking News

Hamirpur UP -: पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर बुंदेलखंड के प्रवासियों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

आज नोएडा सेक्टर 122 स्थित ग्रीन वैली होटल में प्रथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर बुंदेलखंड के प्रवासियों के साथ आवश्यक बैठक की गई जिस पर कल दिनांक 7 अक्टूबर 2024 को होने वाली प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कांफ्रेंस पर एवं 12 अक्टूबर से प्रस्तावित,ललितपुर से होने वाली पद यात्रा की समीक्षा बैठक की गई जिस पर जनपद हमीरपुर से बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि जिस प्रकार से नोएडा में बुंदेलखंड के प्रवासी इकट्ठा हुए है उससे लग रहा है की बुंदेलखंड राज्य जल्द ही बनेगा और बताया कि बुंदेलखंड राज्य से ही बुंदेलखंड का विकास संभव होगा। जिस पर वहा के लोगो ने इस आंदोलन में अपनी सहभागिता निभाने का वादा किया ।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा बुंदेला , आश्रय सिंह , शुशील द्विवेदी ,शिव नरेश चौहान, नसीरउद्दीन सिद्दीक, संतकुमार गुप्ता, सुनील यादव आदि सभी लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *