Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP - "नव वैज्ञानिक बच्चे" थीम पर आधारित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
- Mohammad Amir
- 06 Oct, 2024
हमीरपुर -उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने हेतु प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान गणित और प्रौघोगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत "नव वैज्ञानिक बच्चे" थीम पर आधारित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र मुस्करा में खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रभाकर सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय डॉक्टर कैलाश विश्वकर्मा जी सेवानिवृत प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज राठ हमीरपुर ने मां सरस्वती जी को माल्यार्पण और पुष्पांर्चन करके विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में सुपर - 100 , सुपर - 10, सुपर - 5 बच्चों को चयनित किया गया । उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐंझी के छात्र पीयूष वर्मा पुत्र श्री जयकरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय और तृतीय स्थान पर पीयूष पुत्र श्री सुदर्शन एवं मुस्कान पुत्री श्री रवि करण रही । प्रतियोगिता में सफल प्रथम पांच बच्चों को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा करने का अवसर प्रदान होगा। कार्यक्रम में नोडल श्री अनिल कुमार A R P मुस्करा उपस्थित रहे ।साथ में ही कार्यक्रम के ब्लॉक संयोजक श्री शिव शंकर विश्वकर्मा ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। संचालन श्री ब्रह्म प्रकाश प्रधानाध्यापक ने किया साथ ही कार्यक्रम में श्री रामबाबू, श्री सुजीत कुमार, श्री आलोक गुप्ता आरपी मुस्करा, श्री प्रवीण सचान, श्री श्याम सुंदर विश्वकर्मा, श्री उमेश कुमार, श्री विज्ञान गुप्ता,श्री गजराज सिंह, श्री कुलदीप, श्री पूरन सिंह, महिला शक्ति के रूप में श्रीमती अंजुलि गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती मांडवी शर्मा और समस्त B R C स्टाफ उपस्थित रहा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







