हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चालाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मौदहा पुलिस मामूर थी कि दिनाँक 05/06.10.2024 को रात्रि समय करीब 23.35 बजे पढोरी रोड अंडर पास से आगे निर्जन झोपडी के पास, 05 व्यक्तियों को डकैती की योजना बनाते समय चोरी की गयी 04 मोटरसाइकिलो के साथ घेरकर पकडा गया।
पकडे गये अभियुक्त 1. मुफीद अहमद के कब्जे से जामा तलासी से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2. अभियुक्त दीपक निषाद के कब्जे से जामा तलासी से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. हेमू के कब्जे से जामा तलासी से 01 अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 4. अभियुक्त संदीप के कब्जे से 01 अदद बास का डंडा 5.अभियुक्त गोपाल के कब्जे से एक अदद लोहे की पाइप बरामद हुआ । डकैती की योजना में सम्मलित 02 अभियुक्त आलोक यादव पुत्र अज्ञात निवासी कलौलीतीर थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपुर तथा दूसरा व्यक्ति संजय वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी कांशीराम कालौनी कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर अंधेरे का फयदा उठाकर मौके से भाग गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 404/2024 धारा 310(4)/317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । बरामद मोटरसाइकिलो में से मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर प्रो थाना मौदहा के मराठीपुरा से अभियुक्तगण मुफीद, दीपक व भागे हुये अभियुक्तगण आलोक व संजय वर्मा द्वारा चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना मौदहा में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तार 05 अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
अभियुक्तगण का विवरण –
1. मुफीद अहमद उर्फ बबुआ पुत्र हफीजुद्दीन निवासी ग्राम कम्हरिया थाना मौदहा जनपद हमीरपुर हाल पता सीएचसी मौदहा के पास रागौल कस्बा व थाना मौदहा (उम्र करीब 22 वर्ष)
2. दीपक निषाद पुत्र बलीराम निषाद निवासी ग्राम कुछेछा थाना कोतवाली नगर जिला हमीरपुर (उम्र करीब 21 वर्ष )
3. हेमू पुत्र रंजीत अहिरवार निवासी मु0 वार्ड नं0 03 कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर (उम्र करीब 22 वर्ष)
4. संदीप पुत्र गयाप्रसाद अहिरवार निवासी मो0 वार्ड नं0 02 डाकघर के पीछे कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर हमीरपुर (उम्र करीब 27 वर्ष )
5. गोपाल पुत्र विष्णु नाई निवासी मु0 वार्ड नं0 10 पालीवाल मोहाल कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर (उम्र करीब 27 वर्ष )
बरामदगी –
1.02 अदद तमंचा 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2.01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कार0 12 बोर
3. 04 अदद मोटरसाइकिल
4.एक अदद बांस का डंडा
5. एक अदद लोहे की पाइप
अभियुक्त मुफीद अहमद उर्फ बबुआ पुत्र हफीजुद्दीन का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 74/23 धारा 380/411 भा0द0स0 थाना मौदहा
मु0अ0सं0 409/23 धारा 379/411 भा0द0स0 थाना मौदहा
मु0अ0सं0 404/24 धारा 310(4)/317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मौदहा
गिरफ्तार व बरामद करने वाली पुलिस टीम –
1.SH0 रामआसरे सरोज थाना मौदहा
2.उ0नि0 दीपक कुमार थाना मौदहा 3. उ0नि0 (प्र0शि0) अभिषेक त्रिवेदी थाना मौदहा
4.म0उ0नि0 (प्र0शि0) प्रतिमा गौतम थाना मौदहा
5.का0 विजय प्रताप थाना मौदहा
6.का0 अभिषेक शर्मा थाना मौदहा
7.का0 रंजीत कुमार थाना मौदहा
8.का0 विनीत कुमार थाना मौदहा ।