:
Breaking News

Hamirpur UP -: बिना कोई नोटिस दिये किसान के खेत की बाउंड्री गिरवा कर विपक्षी को कराया काबिज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिना कोई नोटिस दिये किसान के खेत की बाउंड्री गिरवा कर विपक्षी को कराया काबिज।


किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकताओं नें डीएम से की शिकायत। 

मौदहा हमीरपुर । मौदहा में चकबनदी के बाद से अनगिनत ऐसे जमीनी विवाद हैं जो आज तक उलझे चले जा रहे है इसी तरह का एक प्रकरण मौदहा के स्टेशन रोड पावर हाऊस के सामनें का भी प्रकाश में आया जहां लगभग 50 वर्ष से इफ्तिखार अहमद आदि के खेत गाटा संख्या 1858 रकबा लगभग तीन भीगा में चारों दिशाओं मे पाच फिट ऊची बाउंड्री बनी हुयी थी जो अधिकांश हिस्से मे अभी भी खड़ी है इसी रकबे से मिला हुआ एक और रकबा गाटा संख्या 1859 भी है जो अर्पित अग्रवाल का है इफ्तिखार अहमद नें किसान यूनियन के दर्जनों साथियो के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में राजस्व वीभाग पर मिली भगत के गम्भीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि दिनांक एक अक्टूबर 2024 को अचानक नायब तहसीलदार मौदहा महेंद्र गुप्ता, राजस्व निरीक्षक, दीक्षित, सदर लेख पाल द्विवेदी व लेख पाल अवनीश द्वार बिना मुझे कोई सूचना व नोटिस दिये पुलिस बल को लेकर मेरे खेत की बाउंड्री जेसीबी से तुड़वा कर विपक्षी को कब्जा करवा दिया जब कि नियम तो कहता है कि जिस खेत की पैमाईश करनी होती है तो उस के इर्द गिर्द के सभी चक धारकों को पूर्व सूचना देकर बुलाया जाता है और सब की उपस्थिति में ही पैमाईश की जाती है लेकिन यहां सब कुछ उल्टा ही है इर्द-गिर्द तो छोड़ये खुद उस को ही सूचना नही दी गई जिस के खेत की बाउंड्री गिरवा कर विपक्षी को गैरकानूनी तरीके से काबिज करानें का काम किया गयाहै। ऐसा कहना है किसान नेता इफ्तिखार अहमद का। किसान यूनियन के मौजूदा सभी कार्याताओं नें जिलाधिकारी से उक्त अर्पित अग्रवाल आदि के विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई की मांग की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *