Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) -ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
- Mohammad Amir
- 05 Oct, 2024
हमीरपुर -सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (अक्टूबर 2 से अक्टूबर 16 /2024) कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी (सड़क सुरक्षा क्लब ) डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने की । कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा पर शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन और सड़क सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किये ।इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ बीके पांडे, डा. रामशुभग सिंह, डॉ अतुल कुमार शुक्ला, डॉ विजय प्रताप गौतम, सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यगण डॉ ऋषि शर्मा, डॉ राकेश बाबू शर्मा(मीडिया प्रभारी), डॉक्टर शीला सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर दुर्गेश कुमार ,रोवर्स प्रभारी डॉक्टर ज्योतिर्मय साहू, सहित अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह, गोविंद सिंह,कैलाश चंद्र,राजेश चौरसिया, मनीष आर्य एवं नंदराम आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयं सेविकाएं, रोवर रेंजर्स के स्काउट, और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं विशेष रूप से जीव विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







