:
Breaking News

Hamirpur UP -सिलेंडर विस्फोट होने से गृहस्थी का जला सामान,बड़ा हादसा होते होते टला

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

रिपोर्टर -मोहम्मद आमिर 


हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में सुबह गैस सिलेंडर में खाना बनाते समय आग लग जाने से सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। जिससे गरीब विधवा महिला के कच्चे घर में आग लग गई। जिससे घर जलकर खाक हो गया। 

क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी विधवा महिला आरती बाल्मिक सुबह सात बजे खाना बना रही थी। तभी साढ़े सात बजे 
सिलेंडर में आग जलने लगी उसने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आए लेकिन जलते हुए गैस सिलेंडर को बाहर नहीं निकाल सके। थोड़ी देर में सिलेंडर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। तथा कच्चे मकान में आग लग गई। तथा मकान जल कर खाक हो गया। इस घटना में महिला व।उसके बच्चे बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तथा दमकल दस्तेको घटना की जानकारी दी। तब आग पर काबू पाया गया। बड़ी घटना होते बच गई। महिला का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। महिला मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। इस घटना से परिवार तबाह हो गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *