:
Breaking News

Banda - भाजपा सदस्यता अभियान में तेजी,बांदा में दो लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

top-news

बांदा -भाजपा द्वारा जारी संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर जनपदीय भाजपा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए निर्धारित समय में दो लाख सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया गया।

 बता दे की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिल्ली सरकार के पूर्व वित्त मंत्री तथा पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा कि पिछली बार बांदा जिले में डेढ़ लाख सदस्य बने थे। इस बार 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इस लक्ष्य को नवमी तक पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि मेरी आवाज में दम नहीं है लेकिन आपके काम में दम है, इसलिए मैं कह सकता हूं कि इस समय सीमा में आप लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। उन्होने कहा कि पहले हम लोग यह जानते हुए कि चुनाव में हमारी पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी, पार्टी का एक एक कार्यकर्ता एड़ी चोटी का जोर लगाकर एक एक वोट के लिए लड़ते थे। आज वही पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और पुरुषार्थ से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक तथा जनप्रतिनिधियों वाली पार्टी भाजपा है तो आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की 5 वें नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्दी ही कुछ महीनों बाद दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सभी मंडलों की समीक्षा करते हुए कहा कि 6 अक्टूबर को विशेष सदस्यता अभियान के अन्तर्गत संगठन द्वारा चयनित 50 कार्यकर्ता जिन बूथों में लक्ष्य पूरा नहीं हुआ वहां पहुंच कर उसको पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने सक्रिय सदस्य बनने के लिए बनाए गए व्यक्तिगत सदस्यों की सूची समय से जमा करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र देव, विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, अखिलेश नाथ दीक्षित,ममता मिश्रा, ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, स्वर्ण सिंह सोनू, मनफूल पटेल तथा रमाकांत पटेल, मतौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, तिंदवारी चेयरमैन प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, चंद्रशेखर यादव, नीरज प्रजापति, संतराम सिंह तथा हिमांशु सिंह, सहकारी संघ चेयरमैन उदित नारायन द्विवेदी,राजेश सेन, शैलेन्द्र जयसवाल, प्रद्युम्न नरेश आजाद, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, जागृति वर्मा, संतू गुप्ता, रागिनी शिवहरे, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी पंकज रैकवार, राजर्षी शुक्ला, विष्णुप्रताप सिंह, अमित निगम, प्रदीप मिश्रा रामकृष्ण शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *