Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)- ठेकेदार ने पत्रकार से की अभद्रता, सौंपी छेड़खानी की तहरीर
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 03 Oct, 2024
चरमराई कानून व्यवस्था के बीच धूर्ततता अपनाकर भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण मे फर्जी मुकदमो का दौर चरम पर
हमीरपुर। हरे पेडों की कटान के बाद साक्ष्य मिटा रहे ठेकेदारों ने कवरेज कर रहे पत्रकार संग जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की व मोबाईल छीनकर गाली गलौज करते हुये उसे धक्के मारकर परिसर से बाहर कर दिया। पीडित पत्रकार ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुये विधिक कार्यवाही की मंाग की तो ठेकेदार ने भी छेडखानी आदि के आरोप लगाकर पत्रकार को ही दोषी ठहराने मे कोई कसर नहीं छोडी है। मामला जिला पंचायत परिसर हमीरपुर का है।
पत्रकार रवीन्द्र कुमार द्वारा कोतवाली को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि जिला परिषद मे हरे पेडों की कटाई अवैध तरीके से की गयी थी जिसे उन्होने कवरेज कर प्राथमिकता से समाचार प्रकाशित कराया था । इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी को पत्राचार कर प्रकरण से अवगत कराते हुये जांच उपरान्त दोषी अधिकारी के विरूद्व कार्यवाही की मांग भी की थी। बताया गया कि जांच से पहले ही साक्ष्य मिटाने के उददेश्य से जिला परिषद के अधिकारी द्वारा कटे पेडों के निशान मिटवाये जा रहे थे । जिसकी सूचना पर वह पुनः मौके पर पहुंचकर साक्ष्य मिटाने की कवरेज करने लगे तभी अपर मुख्य अधिकारी ने ठेकेदार मनोज द्विवेदी सहित एक अन्य को मौके पर भेजकर कवरेज मे बाधा उत्पन्न की गयी। इतना ही नहीं उनका मोबाईल छीनकर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गाली गलौज की गयी व अभ्रदता करते हुये धक्के मारकर जिला परिषद के परिसर से बाहर निकाल दिया।
वहीं उक्त मामले मे सदर कोतवाली प्रभारी द्वारा बताया गया कि पत्रकार की तहरीर के अतिरिक्त मनोज द्विवेदी की भी तहरीर प्राप्त हुयी है जिसमे पत्रकार पर महिलाओ से छेडखानी आदि के आरोप लगाये गये है। जांच प्रगति पर है , जांच उपरान्त उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







