Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: छानी बुजुर्ग में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव
- Mohammad Amir
- 02 Oct, 2024
हमीरपुर - छानी बुजुर्ग निवासी रविकांत (25)पुत्र श्यामकिशोर सविता का शव उसकी ही दुकान में बुधवार तड़के रस्सी के फंदे पर लटका मिला।युवक छानी बुजुर्ग के पेट्रोलपंप के बगल में रूरीपारा मोड़ पर रोड़ किनारे छप्पर बनाकर गुमटी रखे हुए था।गुमटी के ऊपर टीन के छप्पर बनाया हुआ था जिसकी कड़ी से रस्सी बाँधकर युवक ने फन्दा लगाया था।छप्पर की ऊंचाई कम होने की वजह से परिजनों को मामला संदिग्ध लग रहा है लेकिन हाल में मृतक के पिता ने थाना बिवांर में अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर लेने की सूचना दर्ज कराई है।ग्रामप्रधान पति भारत यादव ने बताया कि रात लगभग आठ बजे घर के सदस्य उसे दुकान में ही खाना देने गए थे और रात लगभग बारह बजे तक 112 नम्बर पीआरवी भी वहीं खड़ी रही थी ,तबतक स्थिति सामान्य थी लेकिन जब सुबह जब उसने अपनी दुकान नहीं खोली तो बगल में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को कुछ असमान्य सा लगा और जाकर देखा तो उसका शव लटका पाया जिन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मृतक के पिता श्यामकिशोर ने सुबह लगभग सात बजे दी और पिता ने ही घटना की सूचना दर्ज कराई है ,जिसके बाद उन्होंने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया।बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल में सैम्पल लिए लेकिन कुत्ते ने सूंघने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं की और वह वहीं दुकान और पास में पड़े तख्त के आसपास घूमता रहा।मृतक दो भाई थे ,बडे भाई की शादी हो चुकी थी लेकिन वह अविवाहित था।मृतक का एक पैर पास पड़े तख्त पर मुड़ा हुआ रखा था जबकि दूसरा पैर जमींन पर था और वह मात्र अंडरवियर पहने हुए था।थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ,कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है और परिजनों द्वारा उसके बाबत तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







