:
Breaking News

Hamirpur (UP)-नवरात्रि , दशहरा व दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नवरात्रि , दशहरा व दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न



हमीरपुर 01 अक्टूबर 2024
    शारदीय नवरात्रि, दशहरा व दीपावली पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।
       बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि, दशहरा पर्व से संबंधित जुलूस, मूर्ति स्थापना व अन्य कार्यक्रम परंपरागत ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ आयोजित किए जाएं। पांडालो में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाए जाएं। पांडाल में आग से रोकथाम के प्रबंध रखे जाए।
पांडालों के आसपास तथा अन्य स्थलों पर जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त किया जाए। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त बैरिकेड किया जाए तथा वहां पर गोताखोर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए । डीजे में किसी भी प्रकार से धार्मिक उन्माद फैलाने वाले अथवा फूहड़ संगीत ना बजे। रात्रि में किसी भी दशा में विद्युत कटौती न हो । जमीन में रखे ट्रांसफार्मर को अच्छे ढंग से बैरिकेड कर दिए जाएं । आबादी क्षेत्र में पटाखे की दुकान नहीं होनी चाहिए।
किसी भी दशा में मूर्तियां नदियों में नहीं विसर्जित हो यह सुनिश्चित किया जाए। हर्ष फायरिंग किसी भी दशा में ना होने पाय, यह सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम व सीओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी जहां पूर्व में किसी भी प्रकार की घटना घटित हुई है वहां पर विशेष ध्यान दें। आयोजकों द्वारा कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व जिला प्रशासन से अनुमति अवश्य ली जाए। कहा कि त्यौहारों में कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए । मूर्ति विसर्जन स्थल पर पहले से ही पर्याप्त गड्ढा व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। जुलूस के मार्ग ,विसर्जन स्थल आदि का सभी एसडीएम,सीओ, एसएचओ द्वारा निरीक्षण कर लिया जाए। जुलूस, शोभायात्रा, मूर्ति विसर्जन का कार्य परंपरागत ढंग व पूर्व निर्धारित स्थलों में आयोजित किया जाए । त्यौहारों के मौके पर साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए । जो मूर्तियां /पंडाल स्थापित हैं तथा विसर्जन स्थल चिन्हित हैं उन सभी की सूची संबंधित थाने में उपलब्ध होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *